डिप्रेशन से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:40

डिप्रेशन एक मानसिक समस्या है लेकिन यह मरीज को शारीरिक रूप से भी प्रभावित करती है जैसे थकावट, दुबलापन या मोटापा, हार्ट डिसीज़, सर दर्द, अपचन इत्यादि। इसी कारण कई बार मरीज इन शारीरिक लक्षणों का ईलाज करवाने के लिए भटकते है लेकिन इन लक्षणों की जड़ों में छुपे डिप्रेशन पर ध्यान नहीं जाता।

अलग–अलग लोगों में डिप्रेशन के अलग–अलग लक्षण होते है जैसे–

दिन भर और खासकर सुबह के समय उदासी.
लगभग हर दिन थकावट और कमजोरी महसूस करना।
स्वयं को अयोग्य या दोषी मानना।
एकाग्र रहने तथा फैसले लेने में कठिनाई होना।
लगभग हर रोज़ बहुत अधिक या बहुत कम सोना।
सारी गतिविधियों में नीरसता आना।
बार–बार मृत्यु या आत्महत्या के विचार आना।
बैचैनी या आलस्य महसूस होना।
अचानक से वजन बढ़ना या कम होना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info